फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2022: आयुष विश्वविद्यालय में अगस्त से चलेगी ओपीडी, कंसल्टेंट की नियुक्ति जल्द

Fri, 27 May 2022 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय से ही उत्तर प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी और आयुर्वेदिक कॉलेजों को संबद्धता दी जाएगी। अभी अलग-अलग क्षेत्र के राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्धता है। नई व्यवस्था के बाद गोरखपुर आयुष चिकित्सा व शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाएगा। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी अगस्त से शुरू हो सकती है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। पहली ओपीडी गेस्ट हाउस में चलेगी। गेस्ट हाउस 15 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा। आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक, प्राकृतिक चिकित्सा और योग चिकित्सा की मदद से सटीक इलाज किया जा सकेगा। इसके लिए बारह कंसल्टेंट जल्द ही नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में आयुष विश्वविद्यालय के लिए 113 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे निर्माण की गति और तेज होगी। कुल सचिव आरबी सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो डॉ अवधेश कुमार सिंह की देखरेख में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 50 एकड़ का परिसर है। इस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च किया जा रहा है। ज्यादातर बजट पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। अब कंसल्टेंट के वेतन और ओपीडी संचालन के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

अप्रैल तक बन जाएगा आयुष विश्वविद्यालय

 कुल सचिव के मुताबिक, आयुष विश्वविद्यालय अप्रैल 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। कुलपति आवास अगस्त तक बन जाएगा। आयुष विश्वविद्यालय भवन, ब्वॉयज व गर्ल्स  हॉस्टल, कुल सचिव, वित्त नियंत्रक, शिक्षक व कर्मचारियों के आवास भी बन रहे हैं। आयुष विश्वविद्यालय में चौदह आयुर्वेद, चौदह होम्योपैथिक और दस यूनानी के संकाय बन रहे हैं। योग और प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा भी रहेगी।

विश्वविद्यालय से मिलेगी संबद्धता

विश्वविद्यालय से ही उत्तर प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी और आयुर्वेदिक कॉलेजों को संबद्धता दी जाएगी। अभी अलग-अलग क्षेत्र के राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्धता है। नई व्यवस्था के बाद गोरखपुर आयुष चिकित्सा व शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें