फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: एक ही बार होगी बोर्ड परीक्षा, दो हिस्सों में नहीं बंटा है नए सत्र का पाठ्यक्रम

Sat, 23 Apr 2022 11:01 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

 कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड ने सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में कराने का निर्णय लिया है। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर में हुई। जबकि, दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सत्र 2022-23 में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं साल में एक बार ही कराएगा। यानी विद्यार्थी एक बार ही पूरे 100 नंबर की परीक्षा देंगे। दो बार परीक्षा देने की झंझट से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक बोर्ड ने कक्षा 9-12वीं का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। पाठ्यक्रम को दो हिस्सों में नहीं बांटा गया है। उन्हें पुराने तरीके से यूनिट टेस्ट, प्री बोर्ड, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के साथ ही साल में एक बार पूरे पाठ्यक्रम की विधिवत तैयारी कर परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन को नए पाठ्यक्रम के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराने के साथ ही समय सारिणी तैयार कर पठन-पाठन पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड ने सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में कराने का निर्णय लिया है। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर में हुई। जबकि, दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से प्रस्तावित है।

30 केंद्रों पर 25 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की 26 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 30 केंद्र बनाए गए हैं। जहां, 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं के 15,000 और 12वीं के 10,000 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


अध्यक्ष गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अजय शाही ने कहा कि बोर्ड ने सत्र 2022-23 में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। वर्तमान सत्र में साल में एक ही बार बोर्ड परीक्षा होगी। पाठ्यक्रम उसी के अनुसार जारी किया गया है। समय सारिणी तैयार कर अध्यापन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें