फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी हुई ऑनलाइन, नंबर बताने पर मिलेगी दवा

Wed, 22 Jan 2020 03:15 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की फार्मेसी में औषधि स्टोर और निशुल्क दवा वितरण केंद्र ऑनलाइन हो गए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में अब मरीज को दवा पर्ची लेकर नहीं बल्कि रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर पहुंचना होगा। निशुल्क दवा वितरण काउंटर पर नंबर बताते ही चिकित्सक का परामर्श ऑनलाइन खुल जाएगा और मरीज को दवा दी जाएंगी।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय को ऑनलाइन करने की कवायद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक वर्ष पूर्व शुरू की थी। सेवाएं ऑनलाइन तीन चरणों में की जानी थीं। पहले चरण में आनलाइन ओपीडी पंजीकरण, भरती मरीजों का ऑनलाइन डिस्चार्ज, यूजर चार्ज काउंटर, पैथोलॉजी और जांच। प्रथम चरण का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

दूसरे चरण में फार्मेसी की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसी सिलसिले में फार्मेसी में सेंट्रल औषधि स्टोर और निशुल्क दवा वितरण केंद्र को ऑनलाइन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीसी श्रीवास्तव ने बताया कि वार्डों में फार्मेसी को ऑन लाइन करने के लिए तीन सप्ताह से स्टाफ नर्सों की ट्रेनिंग करवाई जा रही है। जनवरी के अंत तक यह भी पूरी हो जाएगी, तीसरे चरण में डायग्नोसिस को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें