फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हॉस्टल में आ रहे ऑनलाइन सामान, नहीं हो रही जांच

Tue, 11 Aug 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में ऑनलाइन शॉपिंग और कूरियर से आने वाले सामान की जांच को लेकर अब भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं बन सकी है। छात्र पहले की तरह ऑनलाइन सामान मंगा रहे हैं और डिलीवरी सीधे छात्रावास परिसर तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

सोमवार को संतकबीर छात्रावास परिसर में ऑनलाइन मंगाए गए सामान की डिलीवरी होती दिखाई दी। डिलीवरी कर्मी सामान्य तरीके से परिसर में पहुंचकर छात्रों को उनके पैकेट सौंपते नजर आए। इससे साफ है कि छात्रावासों में बाहर से आने वाले सामान की निगरानी के लिए अभी प्रभावी व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है।
विद्या परिषद में भेजा जाएगा भूगोल विभाग के संकाय बदलने का प्रस्ताव : गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग को विज्ञान संकाय में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर विज्ञान संकाय की सोमवार को हुई बैठक में कोई आपत्ति नहीं की गई। अब इस प्रस्ताव को विद्या परिषद में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें