फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू, इस आधार पर होगा दाखिला

Tue, 31 Aug 2021 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी की आधिकारिक वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से एडमिशन पोर्टल पर जाकर काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार शाम पांच बजे से शुरू हो गई। बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेन की रैंक के आधार पर दिया जाएगा। 7 से 15 सितंबर के बीच च्वॉइस लॉक की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


एमएमएमयूटी की आधिकारिक वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से एडमिशन पोर्टल पर जाकर काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अपनी इच्छित ब्रांच के लिए जेईई मेन के परिणाम की घोषणा के बाद सात से 15 सितंबर तक च्वॉइस लॉक करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश 5 व 6 को
बीटेक द्वितीय वर्ष (लैटरल प्रवेश), बीबीए, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए, एमएससी, एमटेक में प्रवेश 5-6 सितंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा यूपीसेट-2021 में प्राप्त रैंक के आधार पर दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी यूपीसेट के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद 12 से 17 सितंबर के बीच च्वॉइस लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रथम राउंड का प्रवेश परिणाम 20 को
सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम राउंड के प्रवेश परिणाम की घोषणा 20 सितंबर को की जाएगी। द्वितीय तथा तृतीय राउंड के प्रवेश परिणामों की घोषणा क्रमश: 25 व 30 सितंबर को होगी। विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के रिपोर्टिंग की तिथि एक अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें