उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने लॉकडाउन के दौरान यूपी बोर्ड की ओर से चलाई जाने वाले ऑनलाइन पढ़ाई के प्रयास की सराहना की है। कहा कि छात्रहित में ये निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।
अध्यक्ष डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय और मंत्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था का लाभ हर विद्यार्थी को मिलना चाहिए। मगर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी इससे पढ़ाई से वंचित रह जाएंगे। उनके पास न तो मोबाइल है और न ही लैपटाप या कंप्यूटर। ऐसे में शिक्षा के अधिकार से ये बच्चे वंचित हो जाएंगे। ऐसे में शासन से ये मांग है कि वो इन बच्चों के लिए भी उपकरण मुहैया कराने की दिशा में कदम उठाए।