गोरखपुर। सूर्यकुंड विद्युत उपकेंद्र के इलाहीबाग क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब छह बजे तकनीकी खराबी आने से लगभग एक हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम के समय बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों में खाना बनाने और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार सूर्यकुंड उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर से जुड़ी मशीन में अचानक खराबी आ गई, जिसके चलते आपूर्ति बाधित करनी पड़ी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर की सहायक मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। खराबी को दूर करने का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरम्मत पूरी होते ही इलाहीबाग क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।