फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: थार को बचाने में प्याज लदा ट्रक पलटा, 15 लाख रुपये का माल बर्बाद; चालक-खलासी बाल-बाल बचे

Mon, 09 Nov 2026 02:40 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

हादसे के बाद चालक सरफराज अहमद निवासी प्रयागराज और खलासी निरहू केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आईं।
 
विज्ञापन
प्याज लदा 16 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलीपार थाना क्षेत्र के मेहरौली के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे थार गाड़ी को बचाने के प्रयास में प्याज लदा 16 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रक में लदा करीब 15 लाख रुपये का प्याज सड़क पर बिखरकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन



अहमदनगर से गोरखपुर मंडी जा रहा था ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह घने कोहरे के बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा कि अचानक एक थार गाड़ी ट्रक के सामने आकर रुक गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक अहमदनगर से गोरखपुर मंडी जा रहा था।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक सरफराज अहमद निवासी प्रयागराज और खलासी निरहू (45) केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन


बेलीपार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि मेहरौली के पास ट्रक पलटने की सूचना मिली है। मौके पर सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें