गोरखपुर पुलिस लाइन में अश्व दल में तैनात घोड़े ‘योद्धा’ का निधन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
गोरखपुर पुलिस लाइन में अश्व दल में तैनात घोड़े ‘योद्धा’ का 19 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उसे याद किया।
अश्व ‘योद्धा’ वर्ष 2013 में गोरखपुर पुलिस के अश्व दल में शामिल हुआ था। अपने सेवाकाल के दौरान उसने प्रयागराज कुंभ मेले, श्री गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा और वीआईपी-वीवीआईपी ड्यूटी समेत कई महत्वपूर्ण अवसरों पर जिम्मेदारी निभाई थी।
श्रद्धांजलि देने वालों में पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक और घुड़सवार पुलिस दल के सदस्य समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।