फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: महोत्सव से लौटते समय हुआ हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 24 Dec 2021 03:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

परशुरामपुर के अरजानीपुर व बेरता तिराहे पर घटना हुई। दोनों घटनाओं के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के मखौड़ा-मनवर महोत्सव से कार्यक्रम देखकर बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि घर लौट रहे दो युवक अलग-अलग सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में एक का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गोरया बसदेवपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक यादव पुत्र रामजग यादव महोत्सव से बाइक से घर वापस जा रहे थे। अरजानीपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दीपक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आ गई। जिससे वह बार-बार अचेत हो रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके बाकी साथी भाग गए। दीपक ने खुद परिवारीजनों को सूचना दी। परिजन निजी वाहन से उसका इलाज कराने के लिए ले जा रहे थे पर रास्ते में ही दीपक की मौत हो गई। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बेरता तिराहे के पास की है।
विज्ञापन


बासुदेवपुर निवासी महोत्सव से वापस जा रहे 15 वर्षीय कृष्णा यादव पुत्र पारसनाथ सामने से आ रही अज्ञात बाइक से टकरा गए। जिसमें कृष्णा यादव को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से श्री राम चिकित्सालय अयोध्या ले लाया गया।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कृष्णा को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर आलोक सोनी ने बताया कि दोनों घटनाओं में अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें