फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: झारखंडी मंदिर की निर्माणाधीन दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, एक घायल

Sat, 05 Nov 2022 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मंदिर की एक दीवार शनिवार सुबह से बन रही थी। दीवार के पीछे गड्डा खोदा जा रहा था। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गया। इस दौरान दोपहर 12 बजे वहां काम कर रहे 50 वर्षीय मजदूर छोटेलाल पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
झारखंडी मंदिर की निर्माणाधीन दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां कैंट इलाके के कूड़ाघाट स्थित शिव मंदिर यानी महादेव झारखंडी मंदिर की निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंदिर की एक दीवार शनिवार सुबह से बन रही थी। दीवार के पीछे गड्डा खोदा जा रहा था। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गया। इस दौरान दोपहर 12 बजे वहां काम कर रहे 50 वर्षीय मजदूर छोटेलाल पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा मजदूर 35 वर्षीय छोटेलाल पुत्र नगीना निवासी सुकरौली जिला कुशीनगर घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने के प्रयास में जुटी है। उधर मौत की खबर सुनकर मृत मजदूर छोटेलाल के घर की महिलाएं रोने लगीं।
विज्ञापन


मृतक छोटेलाल चौरीचौरा के महिया गांव का रहने वाला था। वह कूड़ाघाट के शिवपुर स्थित बगिया में अपने ससुराल में रहता था। जहां उसकी पत्नी विमला और एकलौता बेटा अमर भी रहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें