फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक व्यक्ति ने बनवाए चार पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के बरईपार रामरूप निवासी शरद मिश्र पर कूटरचित दस्तावेज का उपयोग कर चार पासपोर्ट बनवाने और विदेश यात्रा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उप निरीक्षक राम मुकुंद कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि शरद मिश्र ने अलग-अलग समय पर नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर पासपोर्ट बनवाए। सभी पासपोर्ट में जन्मतिथि, नाम और पते अलग-अलग दर्ज हैं। थाना प्रभारी राहुल शुक्ल का कहना है कि यह मामला पासपोर्ट कानून और कूटरचित दस्तावेज के गंभीर उल्लंघन का है। आरोप है कि इन पासपोर्टों का उपयोग विदेश यात्रा और अन्य गतिविधियों के लिए किया गया। पुलिस जांच में संबंधित दस्तावेज, आवेदन और रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें