फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ताल में नौका विहार बना काल: स्पीड बोट ने पीछे से मारी टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; पिता-बेटा घायल

Sun, 26 Jul 2026 10:41 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के रामगढ़ताल में नौका विहार के दौरान सामान्य नाव को स्पीड बोट ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय युवक लखमुद्दीन अंसारी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और एक बच्चा घायल हो गए। 
विज्ञापन
रामगढ़ताल हादसे में एक की मौत दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के रामगढ़ताल में रविवार रात करीब 8:45 बजे दो नौकाओं की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक युवक पानी में गिर गया, जबकि एक व्यक्ति और एक बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पानी में गिरे युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोतीचक इलाके के अजीजनगर गांव निवासी कयामुद्दीन अंसारी अपने परिवार के साथ नौका विहार के लिए रामगढ़ताल आए थे। परिवार के 12 सदस्य प्लेटफॉर्म नंबर-5 से सामान्य नाव में सवार होकर बोटिंग कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक स्पीड बोट ने उनकी नाव को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही 21 वर्षीय लखमुद्दीन अंसारी पानी में गिर गए। वहीं, कयामुद्दीन अंसारी और उनके बेटे हमजा भी घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों के शोर मचाने पर प्लेटफॉर्म पर मौजूद संचालक दूसरी नाव लेकर मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने लखमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। कयामुद्दीन के हाथ में और हमजा के सिर में चोट आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें