गोरखपुर में डेंगू के पांच मरीजों में से चार की हालत पहले से बेहतर है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज का इलज चल रहा है। अन्य चार मरीज घर पर ही रहकर इलाज करवा रहे हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। मरीजों में दो कुशीनगर के, महराजगंज-देवरिया और संतकबीरनगर का एक-एक मरीज डेंगू से ग्रसित है।
सिर्फ महराजगंज में रहने वाले मरीज की हालत बिगड़ी थी, जिस पर परिजन उसे बीआरडी लेकर पहुंचे थे। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार के मुताबिक मरीज की हालत खतरे से बाहर है। उसे एक-दो दिनों के बाद घर भेज दिया जाएगा। डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों को लेकर कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डेंगू और वायरल फीवर के लिए अलग से वार्ड तक बना दिए गए हैं। इनमें अलग स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।