फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Gorakhpur: बस्ती में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 20

Tue, 21 Apr 2020 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। बस्ती में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 20 हो गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित कोरोना से मृतक युवक का रिश्तेदार है। बस्ती प्रभारी सीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

बता दें कि महराजगंज में छह, संतकबीरनगर में एक और बस्ती में एक मृतक सहित अबतक बीस कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं महराजगंज में छह मरीजों की रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। साथ ही बस्ती में सबसे पहले मिले आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से चार की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें