उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रुधौली थाना क्षेत्र में एक मृतक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि युवक 15 मई को ट्रक पर बैठकर मुंबई से अपने घर आया था।
ग्रामीणों के अनुसार युवक जिस रात घर आया था, उसी रात उसकी मौत हो गई थी। गांव वालों ने उसी रात तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दे दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कोरोना प्रशिक्षण के लिए बस्ती भेज दिया।
सोमवार को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद पूरे गांव में दहशत है। एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल ने बताया कि मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को नमूना जांच के लिए लिया गया है।