फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: गोरखपुर के एक और मरीज की मौत, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Wed, 19 May 2021 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज, ब्लैक फंगस से अब तक दो लोगों की हो चुकी है मौत
 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में ब्लैक फंगस से एक और मरीज की मौत का मामला सामने आया है। बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की मौत लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हुई है। मरीज शहर के शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था, जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले भी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ब्लैक फंगस से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ब्लैक फंगस से ग्रसित युवक बांसुडिहा का रहने वाला था। एक पखवारा पहले वह संक्रमित हुआ था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया था, जहां आईसीयू में उसका इलाज चला। इस बीच एक हफ्ते तक वह वेंटिलेटर पर था।

कोविड से निगेटिव होने के बाद उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे। इसके बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन रविवार को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे, जहां उसे मेदांता में भर्ती किया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस के संक्रमण से जिले में दूसरी मौत है। इससे पहले लखनऊ के सिप्स हास्पिटल में शहर के युवक की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक दो दर्जन से अधिक मरीजों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं।

सात मरीजों में बीमारी होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। ज्यादातर मरीजों का इलाज लखनऊ या दिल्ली के अस्पतालों में चल रहा है। साथ ही पोस्ट कोविड वार्ड में लोग ब्लैक फंगस के संबंध में सवाल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें