फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फर्जी आईडी बनाकर महिला मित्र को बदनाम करने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Wed, 19 May 2021 06:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर आपत्तिजनक व अश्लील फोटो, टिप्पणी पोस्ट कर ब्लैकमेल करने तथा रुपये मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल व कोतवाली पुलिस ने दोनों को मंगलवार को पकड़ा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट, अपमानित करने, दूरसंचार के जरिए धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कोतवाली इलाके के निजामपुर निवासी हिमांशु गुप्ता व लालडिग्गी हसनगंज के अर्पित बरनवाल के रूप में हुई। एसपी क्राइम डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक एक युवती से मित्रता करना चाहते थे। 

दोनों ने उस युवती के मित्र के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उस पर अश्लील टिप्पणी तथा मैसेज पोस्ट करने लगे। साथ ही युवती को दोनों ब्लैकमेल तथा धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगे। दोनों आरोपितों का इरादा युवती को बदनाम करने का भी था। 
विज्ञापन


युवती के मित्र जिसकी फर्जी आईडी बनाई गई थी उसने साइबर सेल में इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुटी थी। मंगलवार को कोतवाली व साइबर सेल की टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 

टीम ने इनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली कल्याण सिंह सागर, साइबर सेल के दरोगा महेश कुमार चौबे, सिपाही शशिशंकर राय व शशिकांत जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें