फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 102

Wed, 03 Jun 2020 06:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देवरिया जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे संख्या बढ़कर 102 की हो गई है। कोरोना पॉजिटिव शहर से सटे पिंडरा का निवासी है। मरीज को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिले में सवा दो लाख प्रवासियों के आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकतर मुंबई से आए हैं। जिले में अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है। दो दिन पूर्व ही पिंडरा गांव की मां और उसकी दो बेटियां पॉजिटिव मिलीं थीं।

यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। बुधवार को पॉजिटिव मिला व्यक्ति 27 मई को ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा वहां से बस से देवरिया आया। वह मुंबई में सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन


जिल में भाटपार, तरकुलवा, सलेमपुर, बरहज, जिला अस्पताल, सेंट्रल एकेडमी सहित सात स्थानों पर सैंपल लिया जा रहा है। दस दिनों में संक्रमितों की संख्या 50 से अधिक की संख्या में बढ़ी हैं।  इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बुधवार को एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 34 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 105 सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें