फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 42

Tue, 12 May 2020 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना का इलाज (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब गैर प्रांत से आने वाले श्रमिक कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरडाड निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मंगलवार को इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ जे पी त्रिपाठी ने की है। जिले में संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक युवक 30 अप्रैल को मुंबई से लौटा था। जिसके बाद उसे गांव के ही प्राथमिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसे मुंडेरवा स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब तक महाराष्ट्र के मुंबई से आए 18 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

बता दें कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 42 हो गई है। इनमें से 22 की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। ये मुंडेरवा के आइसोलेशन वार्ड से घर भेजे जा चुके हैं। जबकि 19 कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें