फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: तेज रफ्तार डीसीएम पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Wed, 14 Oct 2020 02:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
नींद की वजह से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पुलिस चौकी के ठीक सामने एक डीसीएम अनियंत्रित होकर मंगलवार की आधी रात को इमली के पेड़ से टकरा गई। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


डायल 112 की सहायता से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कानपुर निवासी डीसीएम चालक रमेश ( 47) कानपुर से सामान लेकर निचलौल गया हुआ था।

सामान उतार कर मंगलवार की रात बारह बजे निचलौल सिंदुरिया से महराजगंज की तरफ जा रहा था। अभी वह सिंदुरिया पुलिस चौकी के सामने पहुंचा ही था तभी चालक को नींद आने के कारण डीसीएम अनियंत्रित होकर इमली के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


चालक गंभीर रूप से घायल होकर डीसीएम में फंस गया। कटर मशीन की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी गंगा राम यादव का कहना है कि डीसीएम मालिक को दुर्घटना की खबर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें