फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा विवाद में किराना व्यापारी की हुई थी हत्या, अब एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 07:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन व घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सोपरा देवरिया गांव में किराना व्यापारी की हत्या के एक और आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। लेकिन वे सभी सहयोगी थे। मुख्य आरोपियों में से पहले आरोपी की गिरफ्तारी अब हो सकी है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगीं हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान रामवृक्ष यादव के पुत्र सोनू यादव के रूप में हुई है। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 26 नवंबर को विजय प्रताप की कुदाल से काटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद और दो-तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार थे।

इसी बीच पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिनके घर पर शादी का आयोजन था और विवाद की शुरुआत हुई थी। मुख्य आरोपी रामअचल यादव या उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कटघर तिराहे के पास मुख्य आरोपी सोनू मौजूद है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सोनू को पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार प्रवेश कुमार सिंह, दरोगा सुरेंद्र यादव, सिपाही इसराफिल अहमद, अंशुमान यादव शामिल थे।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें