फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाला निर्माण के लिए एक लेन का रास्ता बंद, एक सप्ताह तक बढ़ी रहेगी राहगीरों की परेशानी

Thu, 24 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पैडलेगंज से सिक्सलेन पुल के बीच नाला निर्माण के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब चार साै मीटर के दायरे में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सड़क पर बैरिकेडिंग कर कट बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही नीचे से जाने वाली सर्विस लेन भी बंद है। इससे देवरिया बाईपास और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। नाला निर्माण का काम करीब एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नाला निर्माण के चलते पैडलेगंज से सिक्सलेन पुल तक सड़क को एक तरफ से बंद किया गया है। बाईं तरफ नाला निर्माण होने की वजह से वाहनों को सीधे कट से निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। लोगों को सिक्सलेन पर चढ़कर आगे जाना पड़ रहा है। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। अभी वाहनों का आने-जाने का काम दाहिनी तरफ की सर्विस लेन से हो रहा है। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग होने के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय यहां ज्यादा परेशानी हो रही है।
करीब 400 मीटर हिस्से में नाला निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद कट और बंद रास्ते को खोल दिया जाएगा। बताया गया है कि काम करीब एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को सिक्सलेन पर चढ़कर घूमकर जाने की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें