फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका ही बचाएगा: एक लाख 88 हजार बच्चों को लगेगा कोरोनारोधी टीका, लक्ष्य निर्धारित

Tue, 22 Mar 2022 04:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शासन ने लक्ष्य किया निर्धारित, 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगना है टीका, स्कूलों से लेकर जिला अस्पताल में बनाए जाएंगे बूथ।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में 12 से 14 वर्ष के एक लाख 88 हजार 115 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर इसकी सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। बच्चों के टीकाकरण के लिए विभाग स्कूलों में बूथ बनाएगा, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य को हासिल किया जा सके। 16 मार्च से शुरू हुए टीकाकरण में मात्र 3,546 बच्चों को अब तक टीका लग सका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर के बीच 15 से 17 वर्ष के किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाना शुरू किया गया। इन किशोरों के लिए भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन लगाई जा रही है। अब तक 94.69 फीसदी किशोरों को पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि, 53.52 प्रतिशत किशोरों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

किशोरों के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने के निर्देश दिए। इन बच्चों को कोर्बेवैक्स का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 12 से 14 वर्ष के 1.71 प्रतिशत बच्चों को कोरोनारोधी टीका लग सका है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को लेकर बूथों पर जरूर पहुंचे। टीका कोरोना से बचाव करेगा। इसके लिए उन्होंने बच्चों से भी अपील की है कि खुद के साथ अपने दोस्तों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।  

 

विज्ञापन

ऑफलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

सीएमओ ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अगर दिक्कत होती है, तो लोग बूथों पर पहुंचकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा एक नंबर पर छह लोग टीका भी लगवा सकते हैं। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर बूथों पर पहुंचकर टीका संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं।  

एक नजर आंकड़ों पर

15 से 17 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य- 3,11,465
प्रथम डोज- 15 से 17 वर्ष- 2,94,929- प्रतिशत- 94.69
दूसरा डोज- 15 से 17 वर्ष- 1,66,686-प्रतिशत-53.52

12 से 14 वर्ष के बच्चों का लक्ष्य- 1,88, 115
प्रथम डोज- 12 से 14 वर्ष- 3,546- प्रतिशत- 1.71

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। अब तक बच्चों के लिए कम बूथ बनाए जा रहे थे। लेकिन, अब बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों में भी बूथ बनाए जाएंगे। साथ ही जिला अस्पताल में बने बूथों पर भी बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें