फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन दुष्कर्म मामला: पुलिस ने जिसे उठाया, पीड़िता ने बताया उसे मददगार, अब फोन से खुलेगा राज

Sat, 10 Sep 2022 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने पीड़िता के थाने में आने के बाद जांच तेज की और एक युवक को हिरासत में लिया। लेकिन, पीड़िता ने उसे आरोपी के तौर पर पहचानने से ही इनकार कर दिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है, जिससे घटना की कड़ियों को जोड़कर पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने उठाया है। हालांकि, पुलिस ने जिसे उठाया है, पीड़ित महिला ने उसे अपना मददगार बताकर मामले को उलझा दिया। अब पुलिस सीसी टीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि अहम सुराग हाथ लग गए हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि महिला रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से रह रही थी। यहां पर एक युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। उसी युवक से बातचीत के दौरान अन्य लोग आए और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उधर, घटना के समय भागे युवक ने किसी को कोई सूचना नहीं दी।

पुलिस ने पीड़िता के थाने में आने के बाद जांच तेज की और एक युवक को हिरासत में लिया। लेकिन, पीड़िता ने उसे आरोपी के तौर पर पहचानने से ही इनकार कर दिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है, जिससे घटना की कड़ियों को जोड़कर पर्दाफाश किया जा सके। एसपी जीआरपी अवधेश सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मोबाइल फोन से पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। शुक्रवार को जीआरपी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने आपस में वार्ता कर जांच रिपोर्ट को साझा किया। उधर, लखनऊ से आईजी रेलवे सत्येंद्र सिंह भी गोरखपुर पहुंचे।

एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जीआरपी थाना प्रभारी से घटना की जानकारी लेने के बाद घटनास्थल को देखा। घटना का पर्दाफाश करने के लिए गठित जीआरपी व जिले की पुलिस टीम के साथ बैठक कर अब तक की जांच में मिले साक्ष्य को जाना। रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद आईजी रेलवे बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पीड़िता के साथ ही आए परिजनों से भी उन्होंने पूछताछ की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें