दूसरे राज्यो में फंसे प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में बने आश्रय केंद्र में 73 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। प्रवासी मजदूरों की संख्या में अब कमी हो रही है।
आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लिया। अधीक्षक डॉ. हीरालाल व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि 30 प्रवासी मजदूरों के नमूने लिए गए हैं।