फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि में बढ़ी प्रवेश की तिथि, 15 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Tue, 30 Jun 2020 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 15 जुलाई तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 30 जून थी।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आवदेन की तिथि बढ़ाई गई है ताकि अनलॉक पीरियड में किसी भी कारण से आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को सहूलियत मिल सके।

विद्यार्थी www.ddugu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने को लेकर छात्र नेताओं ने कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. विजय कुमार ने बताया कि 30 जून दोपहर 12 बजे तक स्नातक के लिए 25997 नामांकन हो चुके हैं। जबकि परास्नातक में 10831 ऑनलाइन आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविवि में स्नातक के पाठ्यक्रम और सीटें

  • बीए               2438
  • बीएससी मैथ       350           
  • बीएससी बायो      150         
  • बीकॉम              500
  • बीसीए               50      
  • एलएलबी            300
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें