फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत, 108 मिले नए पॉजिटिव

Wed, 19 Aug 2020 05:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
महराजगंज में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में हर रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को जिले में 108 कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं पांच लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन


अब तक कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि बुधवार को 108 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें सिसवा 4, निचलौल 27, बृजमनगंज 8, धानी 1, घुघली 6, लक्ष्मीपुर 5, महराजगंज 13, नौतनवां 22, पनियरा 2, परतावल 1, फरेंदा के 12 लोग संक्रमित हैं। जबकि 8 अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


जिले में अब तक कोरोना के कुल 1863 मामले हो चुके हैं। जिसमें 1163 कोरोना सक्रिय मामले हैं। अब तक 681 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अब तक 26998 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें