फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 19 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 29 Oct 2020 07:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में 19 कोरोना पॉजिटिव गुरुवार को मिले हैं। जबकि कोई व्यक्ति स्वस्थ नहीं हुआ है। एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। अधिक से अधिक लोगों की जांच में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है।

विज्ञापन


अब तक कोरोना के कुल केस 5426 हो चुके हैं। जिसमें स्वस्थ होने वालो की संख्या 5133 है। सक्रिय मामले 207 हैं। 86 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि 182094 सैंपल की जांच हो चुकी है। होमाआइसोलेशन में रहने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव को बेहतर ढ़ंग से इलाज किया जा रहा है। यही कारण है कि यहां स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़ रही है। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी बनाते हुए मास्क का प्रयोग करें। बचाव को लेकर लापरवाही न करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें