फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 32 नए मिले पॉजिटिव

Sat, 03 Oct 2020 06:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
 ओपेक हॉस्पिटल कैली में भर्ती कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 32 नए पॉजिटिव मिले हैं। अब  मृतकों की संख्या 73 हो गई है। संक्रमितों की संख्या 3612 है।
विज्ञापन


26 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक जिले में 3222 मरीज निगेटिव हो चुके हैं। एक्टिव केस 417 हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
उधर, कोरोना को लेकर तमाम सतर्कता के बावजूद मरीज बढ़ रहे हैं।

हालांकि प्रशासन ने ओपेक हॉस्पिटल कैली सहित अन्य अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था की है। निजी अस्पतालों को भी इलाज के लिए प्रशासन तैयार कर रहा है। प्रशासन ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में रख रहा है जिनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन


ओपेक हॉस्पिटल कैली में गंभीर रोगियों के लिए लेवल-2 व थ्री की व्यवस्था दी जा रही है। यहां वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज प्रशासन संचालित कर रहा है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि निजी असपताल बिना एंटीजन जांच मरीजों को ओपीडी में न देखेें।

डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 123935 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 121943 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 18231 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 1987 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 160 जगहों को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है।

सदर तहसील में 79, हर्रैया में 58, भानपुर में 11 व रुधौली में 12 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेंमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। कंटेंमेंट जोन में जन सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें