फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत, 24 घंटे में 27 नए मिले मरीज

Mon, 28 Dec 2020 09:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को जहां सात मरीज मिले थे। वहीं, सोमवार को यह संख्या 27 पहुंच गई है। इसके अलावा चार दिनों बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मोतीराम अड्डा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन


इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20904 पहुंच गई है। इनमें 340 की मौत हो चुकी है। 20312 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 252 रह गए हैं। जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र में केवल 11 मरीज मिले हैं।

शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर एक, कैंट पांच, कोतवाली दो और गोरखनाथ में तीन मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 14 मरीज मिले हैं। ग्रामीण थाना क्षेत्रों की बात करें तो जंगलकौड़िया, सरदारनगर, गोला, पिपरौली, कौड़ीराम में एक-एक, सहजनवां और खोराबार में दो-दो, चरगांवा में पांच मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है। लेकिन इसके बाद भी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें