फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शराब के नशे में धुत युवक पुल से नहर में गिरा, मौत

Mon, 28 Dec 2020 08:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

गोरखपुर के उरुवा इलाके के बढ़या बुजुर्ग गांव के पास सोमवार को कच्ची शराब के नशे में धुत युवक पुल से नहर में गिर गया। पुलिस ने जब तक उसे बाहर निकलवाया, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के बिसरा गांव के उग्रीम (39) पुत्र कुन्नू बढ़या बुजुर्ग गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। ग्रामीणों ने बताया कि उग्रीम बढ़या चौराहा स्थित पुल पर बैठा था। वह नशे में धुत था। इस दौरान अचानक वह नहर में गिर गया।

सूचना पर पहुंची उरुवा व गोला थाना पुलिस ने किसी तरह उसे नहर से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पिछले 20 वर्षों से कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित थाने की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि गांव में जो भी लोग कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें