संतकबीरनगर जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में एक कोरोना का मरीज मिला है। इसके साथ ही 1392 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3092 लोग पॉजिटिव मिल चुके है जबकि 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि बुधवार को जिले में एक कोरोना का मरीज मिला है। वह नाथनगर क्षेत्र का रहने वाला है। इसके साथ ही 1392 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3092 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इनमे से 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है। मंगलवार को पांच लोग स्वस्थ्य होकर घर गए है। 18 एक्टिव केस है। 2083 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।