फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 39 नए कोरोना पॉजिटिव, एक सक्रमित की हुई मौत

Sat, 08 Aug 2020 06:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना के 39 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1111 पहुंच गई है। शनिवार को 25 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


अब तक 717 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 360 हो गई है। शनिवार को एक मरीज की मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या 34 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने किया है।

जिले में कोरोना के एक के बाद एक अब तक 1111 मामले सामने आए हैं। जिसके चलते प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसे लेकर जिले में अब तक 212 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सदर तहसील में 145, हर्रैया में 40, भानपुर में 20 व रुधौली में सात जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंधित है। डीएम ने बताया कि अपने जिले अब तक 39846 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा चुका हैं। 39038 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 37894 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अभी 808 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। शनिवार को 1199 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें