फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सस्ती बाइक बेचने का झांसा देकर जालसाजी, एक हिरासत में, कई जालसाज फरार

Fri, 14 Jan 2022 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

तरकुलहा में भीड़ देख कर पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि, कई जालसाज फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सस्ती बाइक देने का झांसा देकर जालसाजी करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को हिरासत में लिया। उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। आरोपी, 36 हजार रुपये में नई बाइक देने का झांसा देकर एडवांस बुकिंग करा रहे थे। उनका इरादा बुकिंग के रुपये लेकर भाग निकलने का था। पकड़े गए आरोपी ने कुबूल किया कि ऐसी जालसाजी वे और कई स्थानों पर कर चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जालसाजों ने बहराइच, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर सहित कई अन्य जिलों के गांवों में पहुंचकर लोगों को महज 36 हजार रुपये में नई बाइक देने का झांसा दे चुके हैं। इसके लिए ठगों ने एक हजार और पंद्रह सौ रुपये लेकर रजिस्ट्रेशन किया और बाइक देने के लिए चौरीचौरा के तरकुलहा मेले में बुलाया था।

बाइक पाने की चाह में गुरुवार की सुबह 8 बजे से ही दूर दराज से तमाम लोग मेला परिसर पहुंच गए। इस दौरान बाइक देने का झांसा देने वाले गैंग के लोग भी पहुंच गए और यहां पर नए रजिस्ट्रेशन करने के साथ बाइक की तय कीमत 36 हजार रुपये जमा कराना शुरू कर दिया। बाइक पाने में देर होने पर रुपये देने वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। तब किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीआरवी 332 की टीम ने भीड़ से एक आरोपी और रुपये जमा करने वाले दो लोगों को पकड़ा और थाने लेकर आई। बताया जा रहा है कि हंगामा शुरू होते ही गैंग का सरगना जमा रुपयों को लेकर अपनी गाड़ी से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने कुबूल किया कि उसने बाइक देने के नाम पर रुपये जमा किए हैं।
 
सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि बाइक ठगी नहीं, आपस में ही बाइक लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर नहीं मिली है, अगर तहरीर मिली तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें