फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रिटायर्ड दरोगा पुत्र की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराया है केस

Thu, 07 Jul 2022 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने रोहित की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी, तभी गंगेज रोड से पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक रोहित। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के चरन लाल चौक के पास सोमवार रात रिटायर्ड दरोगा के बेटे रोहित सिंह की गोली मारकर हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि जमीन विवाद और रुपये के लेनदेन में हत्या की गई थी। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान दुर्गाबाड़ी निवासी दिनेश कुमार पासवान उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। फरार काजन मिश्रा, शैलेंद्र यादव, प्रदीप सिंह की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में जमीन लेने के लिए रोहित ने कर्ज लेकर काजन को 5.30 लाख रुपये दिए थे।
 
इसी रुपये को रोहित वापस मांग रहे थे जिसे लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी शैलेंद्र ने समझौते की बात कहते हुए अपने घर के पास दावत दी थी। इसी दौरान एक बार फिर रोहित ने रुपये की बात की तो काजन ने सीने पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद सब फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल रोहित को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पुलिस ने रोहित की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी, तभी गंगेज रोड से पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।

भाजपा विधायक की हत्या का आरोपी है शैलेंद्र

जिस शैलेंद्र के घर पर दावत के लिए रोहित को बुलाकर हत्या की गई है, वह बलिया में भाजपा विधायक की हत्या का भी आरोपी है। इसके अलावा सिवार में तेजाब कांड के मुख्य आरोपी की हत्या में जेल जा चुका है। गोरखपुर के साहबगंज में 2015 में हुए सात लाख रुपये की लूट का भी शैलेंद्र आरोपी है।

बेटे की अंगुली काट दिया था काजन

काजन कितना हिंसक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपने मासूम बच्चे की अंगुली को खुद ही काट दिया था। उसकी छह अंगुली थी। बताया तो यह भी जा रहा है कि अंगुली काटने की वजह से बच्चे की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें