फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज हवा और हल्की बारिश से सुहाना हुआ मौसम, 10.9 डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बुधवार को मौसम ने तेजी से करवट बदला। तेज हवा और हल्की बारिश के कारण एक दिन में तापमान में 10.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सुबह से ही आसमान में घने बादल दिखने लगे थे। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, हल्की बारिश के बाद घने बादल छंटने लगे। दोपहर लगभग 12 बजे तक कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। मौसम विभाग ने 0.5 एमएम बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी का अनुमान है लेकिन दोपहर बाद मौसम में सुधार हो सकता है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11.2 डिग्री कम था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी एक दिन में 10.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें