फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभी से सताने लगी गर्मी, लगातार बढ़ रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही गर्मी सताने लगी है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो औसत से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हाल के दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच यह सबसे बड़ा अंतर है। अप्रैल में तीसरी बार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले दो अप्रैल को 38.6 और तीन को 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। उसके बाद आठ अप्रैल को हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 25.5 डिग्री तक पहुंच गया था। उसके बाद से लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।


सुबह और शाम को राहत
दिन में भले ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है लेकिन सुबह और शाम को अभी राहत है। शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान तेजी से गिर रहा है। इस वजह से सुबह होते-होते ठंड का एहसास होने लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें