फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हॉस्पिटल के कैंटीन में सिलिंडर से लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर इलाके में हुई घटना, घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के बशारतपुर स्थित प्रयास हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार दोपहर कैंटीन में घरेलू सिलिंडर से आग लगने से महिला झुलस गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज निवासी दिनेश कुमार शाहपुर के खरैया पोखरा बशारतपुर में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं और मेडिकल कॉलेज में काम करते हैं। जबकि, पत्नी रीना देवी बशारतपुर स्थित डॉक्टर धर्मेंद्र राय के प्रयास हाॅस्पिटल में कैंटीन चलाती हैं।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे के करीब रीना पकौड़ी बनाने के लिए गैस सिलिंडर का रेगुलेटर ऑन कर लाइटर जलाईं, पाइप में लीकेज होने से रेगुलेटर में आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया।
घटना से मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। कुछ देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने से खिड़की के शीशे टूट गए और दीवार काली पड़ गए। अस्पताल में मौजूद अग्निशमन यंत्र से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया है, लेकिन नाकाम रहे। दमकल की दो गाड़ी मौके पहुंची और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन

.....
यूनियन बैंक में बैटरी ओवरहिट होने से लगी आग
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के गीता वाटिका स्थित यूनियन बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे बैटरी ओवरहीट होने से आग लग गई। बैंक परिसर में धुआं भरते ही आपातकालीन अलार्म बजने लगा। जिसकी सूचना सिक्योरिटी गार्ड ने शाखा प्रबंधक को दी। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची जिससे आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक रोहित चौधरी ने बताया कि आग लगने से मामूली नुकसान हुआ है। लगभग 2 घंटे बैंक के कामकाज ठप रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें