फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर एम्स में लगी लाइन का वीडियो बना रहे थे युवक, गार्डों ने पीटा- पहले गाली दी...फिर पैर से मारा धक्का

Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

एम्स में गार्डों की पिटाई और बदसलूकी के शिकायत 15 से ज्यादा लोग पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। पुलिस ने एम्स प्रशासन के गार्डों के संबंध में जानकारी मांगी है लेकिन अब तक नहीं दी गई। पुलिस ने नोटिस भी भेजा है लेकिन एम्स प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। लोगों का कहना है कि एम्स प्रशासन गार्डों को बचा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एम्स में पंजीकरण के लिए लगी लाइन का वीडियो बनाना दो युवकों को सोमवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गार्डों ने युवकों को पीटकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और कॉलर पकड़कर ओपीडी में खींच ले गए। आरोप है कि उन्हें वहां भी पीटा गया। युवकों ने एम्स थाना पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


एम्स में सोमवार को ओपीडी से रैन बसेरा तक लंबी लाइन लगी थी। काफी अधिक भीड़ होने से गार्ड भी लगाए गए थे। कुशीनगर के तमकुहीराज के वीरेंद्र ने बताया कि वह 75 वर्षीय पिता का एम्स के नेत्र रोग विभाग में उपचार कराते हैं। डाक्टरों ने ऑपरेशन के लिए कहा था और सोमवार को भर्ती होने के लिए बुलाया था।

मंगलवार को ऑपरेशन होना है। वीरेंद्र ने बताया कि सुबह ही एम्स पहुंच गया। यहां पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लगी देख वीडियो बनाने लगा। मकसद था कि गांव में जाकर दिखाऊंगा कि एम्स में अच्छा उपचार होने के कारण इतने रोगी आते हैं।

इसी बीच एक गार्ड ने गाली देते हुए पैर से धक्का मार दिया। कुछ ही देर में चार-पांच गार्ड आ गए और पीटते हुए मुझे लेकर अंदर चले गए। मोबाइल फोन भी छीन लिया। वीरेंद्र ने बताया कि गार्ड कह रहे थे कि यहां सिर्फ हम ही वीडियो बना सकते हैं। इसी तरह एक और युवक को गार्डों ने जमकर पीटा। वहीं एक युवक को गार्डों ने पीटना शुरू किया तो वह किसी तरह चंगुल से छूटकर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के नोटिस का भी नहीं दे रहे जवाब
एम्स में गार्डों की पिटाई और बदसलूकी के शिकायत 15 से ज्यादा लोग पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। पुलिस ने एम्स प्रशासन के गार्डों के संबंध में जानकारी मांगी है लेकिन अब तक नहीं दी गई। पुलिस ने नोटिस भी भेजा है लेकिन एम्स प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। लोगों का कहना है कि एम्स प्रशासन गार्डों को बचा रहा है।

माइक से ही गाली देने लगते हैं गार्ड
देवरिया से आए मनोज सिंह ने कहा कि एम्स में गार्डों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि वह माइक से ही लोगों को गाली देने लगते हैं। सोमवार सुबह गार्ड लाइन में लगे बुजुर्गों को भी गाली देने से नहीं चूक रहे थे। कोई थककर बैठने की कोशिश कर रहा था तो गार्ड खड़े ही रहने को कह रहे थे। गार्ड अपने चहेतों को तो अंदर जाने देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें