फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाई गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी

विज्ञापन
बुढ़वा मंगल पर ​खिचड़ी चढ़ाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
गोरखपुर। मकर संक्रांति के बाद मंगलवार को मनाए जाने वाले बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों का मंदिर परिसर में आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। दूर-दराज के जिलों से आए श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित करते नजर आए।
विज्ञापन


भक्तों ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में लगे पारंपरिक खिचड़ी मेले में भी लोगों की खासी भीड़ रही। मेले में धार्मिक सामग्री, प्रसाद, खिलौने और खाने-पीने की दुकानों पर रौनक बनी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मेले का भरपूर आनंद लिया। मान्यता है कि मकर संक्रांति के बाद आने वाला बुढ़वा मंगल विशेष फलदायी होता है। इसी कारण 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन उमड़ने वाली भीड़ के बाद बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें