फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, समधन के दाह संस्कार में शामिल होने आया था व्यक्ति

Sun, 08 Aug 2021 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

बाइक की टक्कर से घायल हो गया था मृतक, इलाज के दौरान हुई मौत। सड़क पार करते समय हुआ हादसा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की देर शाम समधन के दाह संस्कार में शामिल होने आए रामजीत यादव को सड़क पार करते समय एक बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। हादसे में रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसे फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के गांव सपहां के नौका टोला निवासी रामजीत यादव (62), पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव अमवा महंथ निवासी अपने समधी रामदेव यादव की पत्नी के दाह संस्कार में आए थे। वहां सड़क पार करते समय देर शाम उसे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें