फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: बंटवारे के विवाद में मारपीट, झगड़ा छुड़ाने गए बुजुर्ग की मौत

Tue, 29 Dec 2020 05:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरेवा शुक्ल गांव में जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो सगे भाइयों में मारपीट होने लगी। इसी बीच एक भाई के धक्का देने से जमीन पर गिरे 70 वर्षीय दूसरे भाई की मौत हो गई। यह देख दोनों पक्ष के लोग डर कर भाग गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। घंटे भर के भीतर घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने भी पूछताछ की।

मंगलवार को हरेवा शुक्ल गांव निवासी राम सुमिरन तथा बाला प्रसाद व राम बहादुर पुत्रगण रामसुख के बीच जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। अचानक किसी के धक्का देने से राम सुमिरन जमीन पर गिरे, फिर न उठ सके। जब तक लोग उन्हें उठाते तबतक मौत हो गई।
विज्ञापन


सुभावती की तरह मरे सुमिरन
राम सुमिरन की तरह सोमवार को सोनहा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में मकान बनाने की जमीन को लेकर हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंची 45 वर्षीय सुभावती की गिरने से मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम में भी कोई चोट नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें