फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डाक अदालत में पहुंचे केवल तीन फरियादी, जागरूकता के अभाव में फीका रहा आयोजन

Tue, 30 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डाक दिवस पर सोमवार को प्रवर अधीक्षक कार्यालय में डाक अदालत का आयोजन किया गया। जानकारी और प्रचार-प्रसार के अभाव में केवल तीन शिकायतकर्ता ही अपनी समस्या लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे तक चली डाक अदालत में कार्यालय पर्यवेक्षक जयचंद मौर्या ने शिकायतों की सुनवाई की। सिद्धार्थनगर के डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव ने मृत व्यक्ति के पीपीएफ खाते का विवरण उपलब्ध न होने की शिकायत दर्ज कराई। महराजगंज के सतीश शुक्ल ने अपनी दिवंगत दादी के नाम खरीदे गए किसान विकास पत्र के भुगतान का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण नामिनी को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। विजय चौक निवासी आनंद रूगंटा ने स्पीड पोस्ट में गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने, कुनराघाट डाकघर में नकद भुगतान स्वीकार नहीं करने और मिठाई के पार्सल से सामान गायब होने की शिकायत की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि लोगों को डाक अदालत की जानकारी अधिक से अधिक मिले, इसके लिए आगे प्रचार-प्रसार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें