फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवती का अश्लील फोटो फिर से हुआ वायरल, टूट गई शादी

Wed, 02 Nov 2022 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवती की मां के मुताबिक, दो साल पहले गांव के ही एक युवक ने धोखे से उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। फोटो को उसने बाद में वायरल कर दिया। युवती की तब से अब तक दो शादी भी फोटो की वजह से टूट चुकी है। उस समय भी पीड़ित युवती की मां ने तहरीर दी थी, लेकिन दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के एक गांव की 18 वर्षीय युवती से छेड़खानी व सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोटो वायरल होने की वजह से फिर एक बार उसकी शादी टूट गई है। इसके पहले भी शादी टूटी थी, तब थाने पर पंचायत भी हुई थी।

विज्ञापन


समझौता हुआ था कि युवक परेशान नहीं करेगा। लेकिन, युवक ने फिर छेड़खानी की और विरोध करने पर फोटो वायरल कर दिया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

युवती की मां के मुताबिक, दो साल पहले गांव के ही एक युवक ने धोखे से उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। फोटो को उसने बाद में वायरल कर दिया। युवती की तब से अब तक दो शादी भी फोटो की वजह से टूट चुकी है। उस समय भी पीड़ित युवती की मां ने तहरीर दी थी, लेकिन दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया था। फिर अभी एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने युवती को रास्ते में छेड़ा तो लड़की ने विरोध किया। आरोपी युवक ने फिर युवती का फोटो वायरल कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि प्रेमी युवक घर की चहारदीवारी कूदकर घर में दाखिल हुआ और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। जब युवती की मां घर पहुंची तो युवती ने आप बीती बताई, जिसपर मां ने मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे थाना पहुंच कर आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें