फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: 23 को गोरखपुर दौरे पर आएगी ओबीसी आरक्षण आयोग की समिति, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Thu, 19 Jan 2023 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि 23 जनवरी को होने वाली बैठक में रैपिड सर्वे को लेकर चर्चा की जा सकती है। आयोग को स्थानीय नगरीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में जांच और अध्ययन करते हुए निकायवार औैर अनुपातिक आरक्षण को लेकर रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए गठित पिछड़ा वर्ग आयोग ने मंडलवार बैठकों और निरीक्षण का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस राम अवतार सिंह के नेतृत्व में सदस्य, दो दिवसीय दौरे पर 23 को गोरखपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसी दिन एनेक्सी भवन सभागार में आयोग की समिति गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। बैठक में चारों जिलों के डीएम, नगर आयुक्त, स्थानीय निकायों के प्रभारी अधिकारी और सभी ईओ मौजूद रहेंगे।

समिति अगले दिन 24 जनवरी को नगर निगम समेत विभिन्न नगर पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण कर पिछड़ा वर्ग की वास्तविक संख्या की जानकारी जुटाएगी। आरक्षण का निर्धारण कर आयोग को 31 मार्च तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपनी है।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि 23 जनवरी को होने वाली बैठक में रैपिड सर्वे को लेकर चर्चा की जा सकती है। आयोग को स्थानीय नगरीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में जांच और अध्ययन करते हुए निकायवार औैर अनुपातिक आरक्षण को लेकर रिपोर्ट देनी है।

इसके लिए सभी नगर निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या का वास्तविक आंक लन किया जाना जरूरी है। एडीएम प्रशासन के मुताबिक जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के संबंध में सर्वे कराकर नवीनतम आंकड़े आयोग को उपलब्ध कराने के लिए भी एक समिति बनाई गई है। समिति आयोग को आंकड़े उपलब्ध कराएगी जिसका सत्यापन आयोग करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें