फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में असरदार टीकाकरण: टीके ने बढ़ाया आत्मविश्वास, कम हुआ कोरोना का खौफ

Tue, 02 Nov 2021 07:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में 33 लाख पहुंची वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या, दो लाख लोगों को और लगाया जाना है कोरोनारोधी टीका।
विज्ञापन
एसएन में वैक्सीन लगवातीं युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण ने लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। इस कारण लोगों के जेहन से कोरोना का खौफ कम हुआ है। जिले में लोग टीका लगवाने के प्रति उत्साहित भी हैं। जिले में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अबतक लगभग 33 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। इस तरह अब तक लक्ष्य को 85 प्रतिशत तक हासिल किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई है कि नवंबर माह में सौ प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में 16 जनवरी 2020 से टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। पहले चरण में हेल्थ लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने की शुरुआत हुई। इस बीच लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी थे। इन सबके बीच लोगों को यह जानकारी हुई कि टीका लगवाने के बाद लोग कोविड संक्रमित तो हुए, लेकिन आसानी से ठीक हो गए और खतरा भी कम हुआ तो लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

टीका लगवाने के लिए बूथों पर भीड़ उमड़ने लगी थी। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, संक्रामक रोग विभाग समेत ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में बने बूथों पर विभाग को भीड़ की वजह से पुलिस तक बुलानी पड़ती थी। इस तरह अब तक 32 लाख 58 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि जिले का लक्ष्य 35 लाख है।  
विज्ञापन


गोरखपुर जिला प्रतिरक्षणगोरखपुर में कोविड टीकाकरण ने लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी अपील की जा रही है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

विज्ञापन

इम्युनिटी बढ़ाता है टीका, अवश्य लगवाएं

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। यह कोरोना महामारी को रोकने में कारगर है। टीका लगवाने के बाद शरीर में इम्युनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ती है, जो शरीर को मजबूत करती है। इससे वायरस का असर कम होता है। इसलिए जरूरी है कि लोग पहली डोज के साथ दूसरी डोज भी जरूर लगवाएं। केवल एक डोज लगाने से प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं होगी।

रात आठ बजे तक लगवा सकते हैं टीका
कोविड टीकाकरण को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रात आठ बजे तक बूथ को एक्टिव कर दिया है। नगर निगम में बने बूथ पर कोई भी आठ बजे तक टीका लगवा सकता है। इसके अलावा एम्स में बने बूथ पर रविवार को भी टीका लगाया जा रहा है।

अब तक का टीकाकरण...

कुल टीकाकरण- 32,58,680
पहली डोज- 23,53,358
दूसरी डोज- 9,05,322

पुरुष- 1,63,9408
महिला-1,61,7377

कोविशील्ड-28,73,925
कोवैक्सीन-3,38,755

60 वर्ष से ऊपर- 4,70,168
45 से 60 वर्ष- 7,68,236
18 से 44 वर्ष- 20,20,276

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण अभियान का असर दिखा है। लक्ष्य के 85 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। अब तक जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं वह जरूर टीका लगवाएं। साथ ही दीपावली, छठ त्योहार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें