फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: फिर डराने लगे कोरोना संक्रमितों के आंकड़े, गोरखपुर में 97 हुई सक्रिय रोगियों की संख्या

Sat, 25 Jun 2022 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67005 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66032 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है।  शुक्रवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 97 हो गई है। इस बीच छह लोगों ने कोरोना को मात दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों में स्वास्थ्य केंद्र भटहट का एक लैब टेक्नीशियन, एक वार्ड ब्वाय तथा जंगल कौड़िया का एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर की एक 25 वर्षीय युवती में भी संक्रमण मिला है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67005 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66032 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।

7066 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 126 बूथों पर 7066 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें