फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर में एनआरआई का अपहरण कर लूटपाट, बदमाशों ने 12 हजार डॉलर और नगदी लूटी

Wed, 28 Sep 2022 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

बैंकाक से लौटकर घर जा रहे युवक का कार सवार बदमाशों ने मंगलवार को गोरखपुर के सहजनवां से अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में एनआरआई के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण के बाद एनआरआई के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। बैंकाक से लौटकर घर जा रहे युवक का कार सवार बदमाशों ने मंगलवार को सहजनवां से अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने मारापीटा और  युवक से 12 हजार अमेरिकी डॉलर, 16 हजार भारतीय रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वह नान रेजिडेंट इंडियन ‘एनआरआई’ भी हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी भी सहजनवां थाने पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी सर्वेश यादव पुत्र रामनाथ यादव बैंकाक में कमाते हैं। सोमवार को सर्वेश बैंकाक से फ्लाइट पकड़ कर भोर में 5 बजे दिल्ली आए।  फिर सोमवार की रात 12 बजे दिल्ली से बस पकड़ कर घर के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब सर्वेश सहजनवां में पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर परिजनों का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान दो कार से आए छह बदमाशों ने पिस्टल सटाकर युवक को एक कार में बैठा लिया और गोरखपुर किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे ले गए। कमरे में मारपीट कर पास रखे 12 हजार  डॉलर ,16 हजार रुपये नकद और 75 ग्राम सोने की चेन लूट कर फरार  गए। 
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक केस नहीं दर्ज हुआ था। इस सिलसिले में प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र पाठक ने कहा कि पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के बारे में जानकारी ली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें