फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए अब देने होंगे 1500 रुपये, शासन की ओर से जारी हुई नई गाइडलाइन

Wed, 15 Jul 2020 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सभी के लिए निशुल्क जांच की सुविधा खत्म, शासन की ओर से जारी हुई नई गाइडलाइन
  • अंत्योदय कार्ड धारक व गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की ही जांच निशुल्क
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए अब 1500 रुपये शुल्क देना होगा। अंत्योदय कार्ड धारकों और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की जांच अब भी निशुल्क होगी। पहले यह जांच सुविधा सभी के लिए पूरी तरह से निशुल्क थी।

विज्ञापन

शासन की ओर से जारी नए निर्देशों के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

गोरखपुर जिले में कोरोना जांच की व्यवस्था बीआरडी और जिला अस्पताल में है। बीआरडी में रोजाना करीब सौ और जिला अस्पताल में 32 से 40 नमूने जांच के लिए लिए जाते हैं। हालांकि, जिला अस्पताल में जांच के लिए अभी कोई शुल्क नहीं निर्धारित किया गया है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए 1500 रुपये देने होंगे। शासन की ओर से यह रकम निर्धारित की गई है। अंत्योदय कार्डधारकों की जांच पहले की तरह निशुल्क होगी। - डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें